महराजगंज, आजमगढ़। थाना महराजगंज पुलिस द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 28 मार्च को वादी थाना महराजगंज जनपद-आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त सरवन कुमार पत्र विधिचन्द्र उर्फ दीपचन्द्र उर्फ बेच्चन गोड़िया सा0 रोशनगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष द्वारा वादी की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/22 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अपहृता की बरामदगी, बयान पीड़िता व मेडिकल के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। षनिवार को उ0नि0 आशुतोष मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सरवन कुमार पत्र विधिचन्द्र उर्फ दीपचन्द्र उर्फ बेच्चन गोड़िया सा0 रोशनगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष को सहदेवगंज बाजार के पास समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।