आजमगढ़। थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा किशोरी को अचेत कर दुष्कर्म करने व धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 14 मई को वादी द्वारा थाना कंधरापुर पर तहरीर दिया गया कि वादी की लड़की शौच के लिए सायं को सीवान में गयी थी। अभियुक्तगण अभिमन्यु व यशपाल द्वारा वादी की लकड़ी को जहरीली दवा सुंघाकर बेहोशी की हालत मे बलात्कार किया गया व पीडिता के होश में आने पर विरोध किए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 113/2023 धारा 376डी/328/342/506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ बनाम अभियुक्तगण अभिमन्यू यादव, यशपाल पंजीकृत किया गया। उपरोक्त मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्तो की तलाश के दौरान रविवार को मुखबीर से सूचना पर थानाध्यक्ष कंधरापुर मय हमराह द्वारा मंदुरी तिराहे से अभियुक्त अभिमन्यू यादव पुत्र गणेश यादव निवासी ग्राम जमुआ हरिराम थाना कन्धऱापुर जनपद आजमगढ को समय करीब 22.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.