रिपोर्ट, पंकज पांडे (फरिहा) आजमगढ़। 14 मई को निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर हरिजन बस्ती के घरो में घुसकर उपद्रवी तत्वों द्वारा समानों को नष्ट कर आग लगाते हुए सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिस टीम पर हमला किया गया, यही नहीं उपद्रवी तत्वों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था, इस मामले में निजामाबाद पुलिस में मु0अ0स0 88/16धारा147,148,149,151,152,307,452,436,323,504,506,427,342,283,332,333,336,338,353, भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम फिरोज पुत्र तौफिक आदि 22 नफर निवासीगण खुदादादपुर थाना निजामाबाद के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण 24 भी दिन बुधवार को उ0नि0 धनन्जय प्रसाद शुक्ला मय हमराह द्वारा 16 अभियुक्त समस्त निवासी खुदादादपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ को खुदादादपुर बाजार सें समय करीब 15.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया, तथा कुछ लोग भीड़ का फायदा उठाकर भाग गये। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध धारा 107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी। 
गिरफ्तार अभियुक्त
1.मो0 दानिश पुत्र जोरार 
2. पप्पू उर्फ परवेज पुत्र एखलाख अहमद 
3. जमशेद अहमद पुत्र एखलाख अहमद 
4. अरशद पुत्र कुद्दुस 
5. नोमान पुत्र लड्डन उर्फ खालिद 
6. मो0 सलीम पुत्र युनूस
7. अमजद पुत्र बदरुद्दीन 
8. वकार पुत्र सहदुल्ला 
9. अबू तालिब पुत्र इलियास अहमद 
10. जिशान पुत्र फैजान ।
11. अनवार पुत्र कमरुद्दीन 
12. फिरोज पुत्र तौफिक। 
13. अरशत पुत्र मुशीर 
14. अरशद पुत्र अफजल उर्फ नखड़ू 
15. जोरार अहमद पुत्र मारुफ 
16. बसी पुत्र रजी अहमद निवासी खुदादादपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ  शामिल हैं।