गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भुडकुंडा रविंद्र नाथ वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 25 मई को स्वाट टीम व सर्विलांस टीम तथा थाना नंदगंज की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना नंदगंज क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। इसके अंतर्गत पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना सुबह लगभग 6ः05 की बताई गई है। गिरफ्तार अभियुक्त गण ढेलवा निवासी सत्यम विंद पुत्र संजय बिंद उम्र लगभग 19 वर्ष व ग्राम टारडीह थाना शादियाबाद निवासी राहुल बिंद बिंद पुत्र अशोक बिंद उम्र लगभग 20 वर्ष है ।उनके पास से पुलिस ने एक अदद चाकू तथा लूट की ढाई हजार धनराशि तथा दो अदद लूटी मोटरसाइकिल भी बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल व प्रभारी उपनिरीक्षक रामाश्रय राय, सर्विस लांस उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक पल्लवी सिंह, मुख्य आरक्षी विनय सिंह यादव आदि पुलिस बल उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।