रिपोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार शरद चंद उर्फ डबलू मिश्रा

(जीयनपुर) आजमगढ़। शुक्रवार को 12:00 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके

बाद निर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराया गया। वही नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष और 11 सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए नगर पंचायत जीयनपुर के परिसर में व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे। सबके समक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव और सभासदों ने बिना किसी भेदभाव के कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर पंचायत की जनता और नगर पंचायत के क्रमचारियों ने नये नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों का जोरदार स्वागत किया। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर 500 लोगों के बैठने और नाश्ते पानी की व्यवस्था की गई थी। शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने नए अध्यक्ष और सभासदों को बधाई दी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव, प्रधान लिपिक एकलाख अहमद, सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला, जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय, सगड़ी विधायक डॉ0 एच एन सिंह पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष नन्दलाल यादव, मन्नू लाल जायसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विशाल यादव, आनंद तिवारी, राजबहादुर सिंह, हरिओम जायसवाल, शम्भू यादव, सहित सभासद छोटेलाल, सबरे आलम, शकीला बानो, राजेंद्र, तबस्सुम, राजकुमार, मुन्ना यादव, विशाल यादव, चंद्रजीत यादव, गिरजा देवी, आरती देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।