लालगंज, आज़मगढ़। देवगांव कोतवाली अन्तर्गत चिरकहिट ग्राम में बुधवार/गुरुवार की रात्रि में कुछ अंतर्जनपदीय लोगों द्वारा प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कराने के आरोप में 2 महिलाओं सहित 18 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा कायम कर बृहस्पतिवार को न्यायालय भेजा गया था। उक्त जानकारी मिलने पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के साथ चिरकिहिट गाँव पहुँच कर सच्चाई जानने का प्रयास किए। अवधेश सरोज की दोनों बहुओं प्रमिला पत्नी नीरज, कुसुम पत्नी सूरज से घटना की जानकारी प्राप्त किए। इस संबंध में दरोगा सरोज ने पूछने पर बताया कि यह पूजा-पाठ का मामला लग रहा है। इस संबंध में और जानकारी प्राप्त की जा रही है। निजामाबाद विधायक आलम बदी आज़मी ने कहा कि समाचार पत्र पढ़ने के बाद लगा कि मुसलमानों की बहुत बड़ी आबादी होगी तो मैं मौके पर घटना का जायजा लेने आया लेकिन उपरोक्त अवधेश सरोज के घर के आसपास एक भी घर मुस्लिम आबादी नहीं है। मैं मौके का अवलोकन कर लिया हूं। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से इन संबंध में वार्ता की जाएगी। अवधेश सरोज की बहू प्रमिला सरोज ने बताया कि कि उसकी देवरानी तथा उसके बच्चा पैदा ना होने पर उसके ससुर बार बार बहराइच जा कर पूजा पाठ करते थे। उसने बताया कि एक बार हम लोग भी बहराइच गए हुए थे। बच्चे की चाहत में पूजा पाठ का आयोजन किया गया था।