महराजगंज, आजमगढ़। शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे नगर निकाय चुनाव में जनपद की एकमात्र महराजगंज नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता जायसवाल को उप जिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात नगर के कुल 11 वोटों से निर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष पति डा० सुनील जायसवाल द्वारा सभी अतिथियों एवं सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों एवं सभासदों ने भी श्वेता जायसवाल को पुष्पगुच्छ देखकर सम्मानित करते हुए नगर के विकास की अपेक्षा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि एक समय था जब इस नगर पंचायत में सपा का चेयरमैन हुआ करता था और गुंडाराज चलता था। सरकार की योजनाओं को गरीबों तक नहीं पहुंचने दिया जाता था और भेदभाव किया जाता था। प्रदेश सरकार द्वारा जितना पैसा नगर के विकास के लिए दिया गया यदि उसका सदुपयोग होता तो नगर की एक-एक गली चमकती हुई दिखाई देती। किंतु ऐसा नहीं हुआ। आप लोगों ने विकास की जिन अपेक्षाओं के साथ श्वेता जायसवाल को जिता कर अध्यक्ष बनाया है वह सारी अपेक्षाएं अब पूरी होंगी। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए उसकी प्रशंसा किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से जयनाथ सिंह, पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव, चुनाव प्रभारी सत्येंद्र राय आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जगजीवन जायसवाल, भूपेश मिश्र, डा० विनोद जायसवाल, दीनानाथ मिश्र, हरीश पाठक, संजय मिश्र, सुनील गुप्ता, विपुल जायसवाल, लल्लन जायसवाल, गोरेलाल जायसवाल, विजय चंद जायसवाल आदि सहित हजारों की भीड़ कार्यक्रम में उपस्थित रही।