अतरौलिया, आजमगढ़। स्थानीय नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण इलाके में चल रहे मुहर्रम के त्योहार के दसवें दिन यानी शनिवार को ताजिया दफन किया गया। त्योहार मना रहे शिया बंधुओ द्वारा ताजिया दफन के पहले जलूस निकालकर जगह जगह मातम किया गया। पूरे क्षेत्र में ताजियादारो द्वारा 93 ताजिया बनाए गए थे। कर्बला की जंग में हजरत इमाम हुसैन की दीन ईमान की हिफाजत में यजीद के हाथो हुई सहादत की याद में मनाए जा रहे मुहर्रम के दसवें दिन नगर पंचायत कस्बे से निकाला गया ताजिया जलूस हाय हुसैन का नारा लगाते हुए मौलानाओं द्वारा हजरत इमाम हुसैन की याद में तकरीर की गई, और लोगो ने जंजीरी मातम, नौहा मातम, मातम पुरशी आदि किया। जिसे देख लोगो ने दांतो तले उंगली दबा लिए। उसके बाद लोगो ने ताजिये को पटेल रोड होते हुए हैदरपुर कर्बला में ले जा कर दफन कर दिया। इसी तरह क्षेत्र के नगर पंचायत अतरौलिया, बौड़रा, देहुला, हैदरपुर, भोराजपुर, आदि गावो से जलूस निकाल कर ताजिया दफन किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार चौकी प्रभारी बुढ़नपुर क्षेत्रीय लेखपाल के साथ पर्याप्त पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहा।