सहजिला विद्यालय निरीक्षक रामाश्रय यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ चुनाव

निर्विरोध रणजीत सिंह बने अध्यक्ष तो सभापति सिंह प्रबंधक

सगड़ी, आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जन कल्याण समिति देवपुर हनुमान नगर पर निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष रणजीत सिंह तो प्रबंधक बने सभापति सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक रामाश्रय यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ निर्वाचन। दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर माल्यार्पण कर विद्यालय पर हुआ भव्य स्वागत।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 11:00 बजे हनुमान नगर इंटर कॉलेज पर जन कल्याण समिति देवपुर हनुमान नगर की ईकाई का गठन सह जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ रामाश्रय यादव की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी सिद्धनाथ शाही के देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें कार्यकारणी की चुनाव के लिए नामांकन मांगा गया जिसमें प्रस्तावक और समर्थक के हस्ताक्षर सहित पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त आवेदन लिए गए जिसमें कार्यकारिणी के निर्वाचन में सभी पदों पर निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी का चयन हुआ अध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम पांडेय वही प्रबंधक पद पर सभापति सिंह मंत्री विश्व प्रकाश सिंह उप मंत्री अवधेश सिंह कोषाध्यक्ष विश्व प्रकाश तिवारी का चयन हुआ इन्हीं के साथ कार्यकारिणी के 15 सदस्यों का भी चयन किया गया।
विद्यालय पर निर्विरोध कार्यकारिणी के चयन होने व दूसरी बार सभापति सिंह को निर्विरोध प्रबंधक बनाए जाने पर विद्यालय के प्राचार्य सूर्य प्रकाश यादव सहित विद्यालय के शिक्षक व कार्यकारिणी के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया वहीं बधाई दी इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया जिसमें मुख्य रुप से जितेंद्र सिंह उदय शंकर सिंह अवधेश सिंह रामसेवक शाही शैलेंद्र तिवारी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।