आजमगढ़। थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा आत्महत्या के प्रकरण में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को वादी मुकदमा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि अभियुक्तों आदर्श निषाद, नागेन्द्र द्वारा वादी की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया गया। जिससे आहत होकर पीडिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 204/23 धारा 376डी, 504, 506, 306 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त आदि 02 नफर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। सोमवार को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आदर्श निषाद पुत्र बुझावन निषाद निवासी गौरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को ग्राम छाता का पुरा से समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।