अतरौलिया, आजमगढ़। कुछ दिन पूर्व अतरौलिया थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। जनता की मांग पर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए अतरौलिया थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर चौक व केसरी सिंह चौक पर पुलिस बूथ का निर्माण कराने का निर्देश थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह को दिया। जिससे क्षेत्र के लोगो की समस्याओं व अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बढ़या बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना की जा रही है। थाना क्षेत्र से बढ़या बाजार की दूरी अधिक है जिसे देखते हुए जनता की मांग पर कानून व्यवस्था को और चुस्त करने के लिए व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना की जा रही है। पुलिस बूथ व चौकी के निर्माण से अब अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकेगा वही अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को अब काफी सहूलियत भी मिलेगी। पुलिस चौकी व बूथ बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है। वही थाना प्रभारी द्वारा लगातार बन रहे पुलिस बूथों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस चौकी व बूथ बन जाने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही साथ छेड़खानी व लूट जैसी घटनाओं की जानकारी भी पुलिस को तत्काल दी जा सकेगी जिससे अपराधिक घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। थाना क्षेत्र में बन रही पुलिस चौकी व पुलिस बूथ का कार्य जोरों पर चल रहा है जिसका निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है। थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बुढ़नपुर और केसरी सिंह चौक पर बन रही पुलिस बूथ जल्द ही निर्माण पूरी होकर सुचार रूप से जनता को समर्पित होगी।