आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लड़की को अगवा करने का आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार वादिनी मुकदमा थाना कोतवाली आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि वादिनी की बेटी उम्र 14 वर्ष 15 जुलाई को सुबह 7.30 पर स्कुल गयी लेकिन वापस नहीं आयी, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 391/23 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया मंगलवार को उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त साहुल वर्मा पुत्र इन्द्रसेन निवासी सबुना थाना नवाबगंज जनपद बहराईच उम्र 19 वर्ष को राजघाट के पास से समय 10.30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।