रिपोर्ट कमल राय
पुलिस अधीक्षक से मिलकर की कार्यवाही की मांग
नरही बलिया।स्थानीय थाने के एक उप निरीक्षक के अपमानजनक व्यवहार से व्यथित ग्राम प्रधान संघ लामबंद होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।प्रधान सलेमपुर विनोद कुमार सिंह ने अपनी लिखित शिकायाती पत्र में उपनिरीक्षक अंजनी सिंह यादव पर बदतमीजी सहित अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है।
विदित हो की विनोद सिंह सलेमपुर ग्राम सभा के वर्तमान प्रधान है।नरही थाने के उपनिरीक्षक अंजनी सिंह यादव ने फोन करके प्रधान को थाने बुलाया वहां पहुंचने पर उक्त दरोगा ने उनको गाली देते हुए मुकद्दमा दर्ज कर लॉकअप में डालने की धमकी दी।थाने में उक्त दरोगा ने प्रधान को काफी बेइज्जत भी किया। भीड़ इकठ्ठा होने पर ग्राम प्रधान थाने से निकलकर अपने घर पहुंचे।
अगली सुबह ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक बलिया से की।पुलिस अधीक्षक ने उक्त प्रकरण में सीओ सदर को जांच कर कार्यवाही करने की जिम्मेदारी दी।
5 दिनों तक कोई कार्यवाही ना होते देख सोहांव ब्लॉक के दर्जनों ग्राम सभाओं के प्रधान अपने अध्यक्ष अमरनाथ सिंह राजू के नेतृत्व में पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी बात पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने पूरे प्रकरण में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।बाद में मीडिया कर्मियों से बातचीत में प्रधान संघ ने कार्यवाही ना होने की दशा में वृहद आंदोलन की चेतावनी भी दी।बातचीत में उन लोगों ने बताया की उक्त दरोगा घोर जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त है और सामाजिक और संभ्रांत लोगों को आए दिन गाली गलौज करने का आदि है।अगर इस तरह का व्यक्ति यहां मौजूद रहा तो संभ्रांत लोगों का जीना मुश्किल होगा साथ ही वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा हो जायेगी।जनहित में उक्त दरोगा का नरही थाने पर पदस्थापित रहना उचित नही है।