रिपोर्ट कमल राय
नरही थाना क्षेत्र के विभिन्न चट्टी चौराहों पर लग रहे कैमरे
नरही बलिया।आम जन की सुरक्षा हेतु अब पुलिस तकनीक का सहारा भी ले रही है।इसी उद्देश्य हेतु पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कैमरा लगाने की शुरुआत की है।
विदित हो की उत्तर प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में पुलिसकर्मियों की तैनाती नही है।उपलब्ध संसाधनों के साथ ही कानून व्यवस्था को कायम रखने की चुनौती पुलिस के सामने है।इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु पुलिसकर्मियों की स्थलीय तैनाती के साथ साथ तकनीक भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में 3 कैमरे लगाए गए साथ ही नरही,भरौली,कोटवा नारायणपुर में भी कैमरे जल्द ही लगाए जायेंगे।
थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया थाना क्षेत्र के हर व्यस्त चट्टी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम चल रहा है।इससे कानून व्यवस्था को कायम रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।