आजमगढ़। थाना तरवां पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को वादी मुकदमा शैलेन्द्र कुमार पुत्र नन्दलाल ग्राम भगवानपुर थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी के बहन को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या कर दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 200/2023 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डीपी0 एक्ट बनाम अजीत राजभर, मुगियां देवी, रामलाल राजभर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। बुधवार को व0उ0नि0 जावेद अख्तर हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों रामलाल राजभर, अजीत राजभर, मुंगीया देवी को परमानपुर बाजार समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.