आजमगढ़। थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 01 अगस्त को वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि अभियुक्त प्रभुनाथ राम पुत्र धनई राम नि0ग्राम हासपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 70 वर्ष द्वारा वादी ढाई वर्ष की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 518/2023 धारा 376,ए-बी व 5(एम)6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। बुधवार को नि0अ0 अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रभुनाथ राम पुत्र धनई राम नि0 ग्राम हासपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 70 वर्ष को रजादेपुर तिराहा के पास से समय करीब 13 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।