आजमगढ़। थाना महराजगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। 31 जनवरी को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम मिश्रपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर उ0नि0 आशुतोष मिश्र मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँचकर अभियुक्तों सरफराज, जियाउल गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 55 किलो प्रतिबंधित मांस, 04 अदद खूर, 01 अदद लोहे का चापड, 01 अदद चाकू, 01 अदद तराजू व 01 अदद बाट 01 कि0ग्रा0 बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/23 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम मंजूर, सरफराज, अनीश, सलमान, आतिफ, जियाउल के बिरुद्ध किया गया। उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा एक संगठित गिरोह चलाया जा रहा है। जिसके लिए अभियुक्तों के विरुद्ध मान जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त विरुद्ध 22 जुलाई को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 227/23 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। बुधवार को व0उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनीस पुत्र मुस्तफा निवासी अम्बेडकर नगर कस्बा व थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को परशुरामपुर बाजार से समय 08.35 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान न्यायालय किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.