आजमगढ़। थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा लडकी को अगवा करने वाले 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 01 अगस्त को वादी थाना कोतवाली जीयनपुर जनपद आजमगढ द्वारा लिखत तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों 1.कृष्णा राजभर पुत्र चौथी राजभर नि0ग्राम चकमाधो रामपुर अजमतगढ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष 2. सुद्धन राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर ग्राम जामडीह थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा वादी की पोती को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाया गया है। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 523/2023 धारा 363/366भादवि बनाम बनाम अभियुक्त उपरोक्त आदि 02 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। बुधवार को उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों कृष्णा राजभर, सुद्धन राजभर को कस्बा जीयनपुर टैम्पो स्टैण्ड के पास से समय करीब 08.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.