आजमगढ़। थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा लड़की को अगवा करने का अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को वादिनी मुकदमा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त करुणांकर उर्फ मुच्चु पुत्र सुरेन्द्र गौतम सा0 वार्ड नं0 2 अम्बेडकर नगर थाना मेंहनगर आजमगढ द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला- फुसलाकर भगा जाया गया है। जिसमें अभियुक्त का सहयोग सिध्दार्थ पुत्र सदावृज सा0 वार्ड नं0 2 अम्बेडकर नगर थाना मेंहनगर आजमगढ द्वारा किया गया है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 332/23 धारा 363/366/120ठ भादवि बनाम अभियुक्त उपरोक्त आदि 02 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। गुरूवार को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त करुणांकर उर्फ मुच्चु पुत्र सुरेन्द्र गौतम सा0 वार्ड नं0 2 अम्बेडकर नगर थाना मेंहनगर आजमगढ को अक्षैबर पुलिया से समय करीब 12.25 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।