महराजगंज आजमगढ़। पूरे देश मे आई फ़्लू संक्रमण पैर पसार रहा है। इसकी पहुँच अब शहरों से होते हुए ग्रामीण आँचल तक हो रही है। आजमगढ़ जिले मे इसजे कई मरीज देखने को मिल रहे है। महराजगंज परिक्षेत्र में भी इन दिनों आई फ्लू का संक्रमण लोगों में तेजी से फैल रहा है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। वही महाराजगंज सीएचसी पर आई फ्लू के मरीजों की संख्या भी देखी जा रही है। आई फ्लू संक्रमण के क्या लक्षण है और इससे बचने के क्या उपाय हैं। इस संबंध में महराजगंज सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक अविनाश झा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इन दिनों आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। इसमें आखों में सूजन, लालिमा, दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसे मेडिकल भाषा में पिंक आई इन्फेक्शन या कंजंक्टि वाइटिस कहते हैं। इसमें आंखों से लगातार पानी निकलता रहता है, साथ ही आंखों में जलन और दर्द बना रहता है। आई फ्लू के प्रकोप से बचने के लिए एहतियात बरतना जरुरी है जैसे नियमित रूप से हाथ को साबुन से धोने पर आप संक्रमण का शिकार होने से बच सकते हैं ज्यादातर लोगों में यह संक्रमण हाथों के जरिए ही फैलता है। गंदे हाथ से आंखों को छूने से बचना चाहिए इसके अलावा कपड़े, तौलिया, टूथब्रश और मेकअप की चीजों को दूसरे के साथ शेयर न करें। अगर सार्वजानिक जगहों पर जाते हैं तो संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दरवाजों के हैंडल या किसी भी सतह को छूने से बचें, यदि इन चीजों को छूते हैं तो हाथों को साबुन से साफ करें। इसके अलावा आई फ्लू से बचने के लिए आंखों पर काला चश्मा या सनग्लास जरूर लगाएं।