आजमगढ़। थाना फूलपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार षुक्रवार को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त शाकिब पुत्र खालिद सा0 लोनियाडीह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ने शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया तथा वादिनी द्वारा शादी का दबाव बनाने पर शादी से मना करके मारपीट, गाली गलौज देना व जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 328/2023 धारा 376/506/323/504 भादवि0 बनाम शाकिब पुत्र खालिद सा0 लोनियाडीह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ के पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अपराध संजय कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है। षुक्रवार को अ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शाकिब पुत्र खालिद सा0 लोनियाडीह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ को माहुल मोड से समय करीब 13ः10 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.