आजमगढ़ news-सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लगायी गयी रोक से उत्साहित कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल किया मिष्ठान्न वितरण

आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में वर्तमान राजनैतिक चुनौतियों एवं मिशन 2024 की रणनीति को लेकर विशेष चर्चा हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लगायी गयी रोक से उत्साहित कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला और मिष्ठान्न वितरण कर हर्ष व्यक्त किया और इसे न्याय की जीत बताया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक का फैसला स्वागत योग्य है। न्याय की जीत हुई है। सच को अधिक दिन तक दबाया नहीं जा सकता सच्चाई पर कितना भी पर्दा डाला जाय लेकिन एक न एक दिन सच्चाई दुनिया के सामने आ ही जाती है। जिला महासचिव अजीत राय ने कहा सत्यमेव जयते राहुल गांधी सजा पर रोक संविधान और लोकतंत्र की जीत है। अब यह देखना आवश्यक है कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने मे 24 घंटे से भी कम समय लगा था। अब संसद सदस्यता बहाल होने में कितना समय लगता है। राहुल गांधी लगातार बीजेपी की विफलताओ और बीजेपी के जनविरोधी नीतियों को लेकर आवाज बुलंद करते रहे हैं जिससे घबराये बीजेपी के लोग राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिये उनके खिलाफ तरह तरंह की साजिश रचने काम करते हैं। लेकिन बीजेपी की साजिश नाकाम हुयी एवं सत्य की जीत हुयी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने संवैधानिक आदर्शों को कायम रखेगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला भारती ने कहा राहुल गांधी की सजा पर रोक न्याय की जीत है। इससे देशवासियों में न्यायपालिका के प्रति विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। राहुल गांधी सत्य के पथ पर पूर्व की भांति चलते रहेंगे। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्त्ता उनका अनुसरण करेगा। कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझती है कांग्रेस के लोग संविधान के दायरे में रहकर सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। हमें आशा थी सत्य की जीत होगी और न्याय मिलेगा। बैठक को मुन्नू यादव, अजीत राय, नदीम खान, अंजली पाण्डेय, बरकतुल्लाह बेग, मो० आमिर, ओंकार सिंह, आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में अशोक सिंह, श्याम सिंह, शंभू शास्त्री, नामी चिरैयाकोटी, मंजुलता, मसूदा अब्बास, काबेरी दुबे, पुनीता पाण्डेय, प्रभावती, सुषमा, लक्ष्मीना यादव, मीना, विद्या भारती, रीमा सोनकर, विमला गुप्ता, गीता गोंड, मो० आरिफ, लालजीत यादव, फूलबदन चौरसिया, गगन कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।