आजमगढ। छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध महान स्वतंत्रता सेनानी जनेश्वर मिश्र की जयंती शनिवार को धूम धाम से मनाई गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में जनेश्वर मिश्र को सादगी की प्रतिमूर्ति, गरीबों, पिछड़ों दलितों की आवाज बताया। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया गया।समाजवादी पार्टी के जिला स्थित कार्यालय पर हुई जयंती समारोह में गोपालपुर विधान सभा विधायक ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र महान स्वतंत्रता सेनानी, गरीबों, पिछड़ों, दबे, कुचले लोगों की आवाज थे। उन्होंने समाजवादी व्यवस्था को देश में लागू करके महान कार्य किया है। कहा जनेश्वर मिश्र ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही देख लिया था। वे मानव मात्र को किसी देश का नहीं बल्कि विश्व का नागरिक मानते थे। इस मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, गोपालपुर विधानसभा के अध्यक्ष डॉ हरीराम सिंह यादव, मेवा यादव सहित जिले के सभी विधायक गण पदाधिकारी उपस्थित रहे।