आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 09 जून को अमित राय पुत्र माता प्रसाद राय ग्राम काशीपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि मेरी बहन को ससुराल वालों द्वारा दहेज मांग करने तथा दहेज न मिलने पर मार पीट कर प्रताड़ित किया गया तथा अभियुक्तो ने मेरी बहन को दहेज के लिए फांसी पर लटकाकर मार दिया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 259/23 धारा 498ए, 304बी, 323 आईपीसी एक्ट थाना जहानागंज पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। उ0नि0 सीताराम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त हरिश्चन्द्र को जहानागंज ब्लाक से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।