आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 09 जुलाई को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ बहला फुसला कर भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 336/2023 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मुन्नालाल द्वारा सम्पादित की जा रही थी। दौराने विवेचना धारा 376(क), 376(ख) भादवि व 5ड/6 पाक्सों एक्ट की बढोत्तरी की गयी। रविवार को उ0नि0 मुन्नालाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को गोछा बार्डर से समय करीब 09ः45 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।