आजमगढ़। थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 05 मार्च को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त शोभनाथ प्रजापति ने अपने भाई प्रेमनाथ प्रजपति की पत्नी शैलकुमारी उम्र 28 वर्ष व पुत्री माही को भाई के साथ मिलकर मार दिया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/23 धारा 302/201/34 भादवि0 पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ किया। जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा अनुमोदित शुदा गैगचार्ट के क्रम में 29 जुलाई को प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह के लिखित प्रा0पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 321/23 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट फूलपुर आजमगढ़ बनाम प्रेमनाथ प्रजपति, शोभनाथ प्रजापति के पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष पवई के द्वारा सम्पादित की जा रही है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना फूलपुर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शोभनाथ प्रजापति पुत्र स्व0 रामसेवक सा0 चकअमनाबाद थाना फूलपुर जनपद आमगढ उम्र 44 वर्ष को अभियुक्त के घर ग्राम चकअमनाबाद से समय करीब 09.15 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.