– उत्तर प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव
सगड़ी, आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में भागीदारी पार्टी ने भव्य रूप से दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई। जानकारी के अनुसार सोमवार को जीयनपुर चौरसिया मैरिज हॉल में भागीदारी पार्टी के द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति जयंती समारोह मनाया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने भगवान दक्ष की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज ब्रह्म जी के सातवें मानस पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति के वंशज हैं जो सृष्टि के प्रथम राजा हुआ करते थे ऐसे राजवंश से प्रजापति समाज का उद्गम हुआ है किंतु इतिहासकारों ने इस समाज के इतिहास को पीढ़ियों से दबाते चले आए हैं किंतु भागीदारी पार्टी के नौजवान सिपाहियों ने अपने भगवान के इतिहास को बताने का कार्य कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती के शुभ अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया पार्टी प्रदेश में जिस तरीके से महंगाई बेरोजगारी चरम पर है गरीब तबका महंगाई से जूझ रहा है किसानों को उचित मूल्य पर कीटनाशक उर्वरक बिजली पानी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय महासचिव डॉ महेश चंद्रा प्रजापति ने कहा कि यदि केंद्र में भागीदारी पार्टी का सिपाही लोकसभा सदस्य चुनकर पहुंचता है तो प्रदेश में शराब बंद कराने, जातिवार जनगणना, मतदाता पेंशन, महिलाओं को 50 प्रतिषत आरक्षण, पुरानी पेंशन बहाल कराई करने, गरीब कल्याण कार्ड लागू किया जाएगा। जयंती समारोह का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री हरि बदन प्रजापति ने किया अध्यक्षता मुनिराज प्रजापति ने की इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति, प्रदेश महासचिव शिवी प्रजापति, पूर्वांचल अध्यक्ष सुनील कुमार सहित दर्जनों की पुरुष व महिला मौजूद रहे।