●विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाया गया दस्तक अभियान
बलिया, जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई तक चलाया गया। इस अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों की सेहत का हाल लिया। यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही क्षय रोग, कुष्ठ रोग, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित किया गया। इस अभियान में आशा और आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया।इसके साथ ही लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई- कवच पोर्टल पर अपलोड किया। इनमें बुखार के रोगियों की सूची, आई एल आई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ रोग तथा फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची शामिल है। साथ ही क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया, वहां की सूची तैयार कर एएनएम को उपलब्ध करायी गयी।
जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत खोजे गए संभावित क्षय रोग लक्षण युक्त व्यक्तियों की संख्या 181, संभावित मलेरिया लक्षण युक्त व्यक्तियों की जाँच 767, मलेरिया धनात्मक 0, कोविड लक्षण युक्त व्यक्तियों की जाँच 496 कोविड धनात्मक 0, संभावित कालाजार लक्षण युक्त व्यक्तियों की संख्या 104,संभावित फाइलेरिया के लक्षण युक्त व्यक्तियों की संख्या 356, संभावित कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की संख्या 15 तथा अति कुपोषित बच्चों की संख्या 81 है। 81अति कुपोषित बच्चों में से 20 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में संदर्भित किया गया है। कालाजार के 104 लक्षण युक्त व्यक्तियों में से सभी की जांच हुई, जिसमें धनात्मक 0,टीबी के 181 लक्षण युक्ति व्यक्तियों में से सभी को जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर संदर्भित किया गया।
उन्होंने बताया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर- घर जाकर समुदाय को डेंगू, मलेरिया,कालाजार, फाइलेरिया आदि मच्छर जनित व संचारी रोगों से बचाव के लिए बेहतर व्यवहार को अपनाने के लिए जागरूक किया।
जिला मलेरिया अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, जलजमाव न होने दें, जलजमाव वाले पात्रों को नष्ट कर दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.