आजमगढ़ साइबर पुलिस ने सिविल इंजीनियर को किया गिरफ्तार, विदेशी महिला बनकर 18 लाख रुपए का लगाया था चूना

आजमगढ़ । फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर लोगों से दोस्ती कर महंगें गिफ्ट व करोडो रुपये देने के बहाने 18 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग के वांछित साइबर अपराधी सिविल इंजीनियर धीरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस ने 50 हजार रु0, 02 लैपटॉप व आईफ़ोन बरामद किया है। बता दें कि दिनांक 19-10-2022 को राजेश कुमार, सिधारी आजमगढ़ ने साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया की फेसबुक पर विदेशी महिला लूसी चार्लोट ने दोस्ती कर 25,000 UK Pound व महंगें उपहार देने के नाम पर मुझसे करीब 18 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी हैं। जिसकी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 17/2022 धारा 419,420 भादवि व 66 सी, 66 डी आई0टी0एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त अपराध के सफल अनवारण एंव अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, एंव पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी, तो उक्त अभियोग की विवेचना से नवादा व नालन्दा बिहार अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 07 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था, जिसमें 05 अभियुक्तों को पूर्व में बिहार राज्य के नवादा व् नालंदा से गिरफ्तार किया गया था, व मुख्य अभियुक्त सिविल इंजीनियर धीरज सिंह की तलाश की जा रही थी,




