आजमगढ़। थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 05 अगस्त को वादिनी निवासी थाना रानी की सराय आजमगढ उम्र 20 द्वारा तहरीर दिया गया कि अभियुक्त राहुल यादव पुत्र रामदरश यादव पता खैरपुर जगजीवन थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर शारिरिक सम्बन्ध बनाने, शादी करने से इंकार करने व जान से मारने की धमकी दी गई है। इस सम्बन्ध मे प्रार्थनापत्र के आधार पर मु0अ0सं0 254/23 धारा 376/506 भादवि बनाम राहुल यादव पुत्र रामदरश यादव पता खैरपुर जगजीवन थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था। गुरूवार को प्रभारी निरीक्षक शशीचन्द चौधरी मय हमराह द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त राहुल यादव पुत्र रामदरश यादव पता खैरपुर जगजीवन थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को समय 08ः35 बजे तमौली मोड़ से गिरफ्तार किया गया।