– आजमगढ़ की बिटिया जिया राय भारत सरकार द्वारा जारी पोस्टर गर्ल बनी
सगड़ी, आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र की निवासी आजमगढ़ की दिव्यांग तैराक बिटिया जिया राय आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी सशक्त भारत सशक्त नारी की पोस्टर गर्ल बनीं। भारत की उभरती हुई पांच प्रमुख महिलाओं में जिया राय ने स्थान पाया। जानकारी के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी सशक्त भारत सशक्त नारी पोस्टर व डाक्यूमेंट्री जिसको जिओ सिनेमा अमेजॉन प्राइम सहित अन्य पर जारी किया गया वहीं जारी पोस्ट में पोस्टर गर्ल की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई है। पोस्टर पर पहली महिला कैप्टन शिवा चौहान जो प्रथम महिला ऑफिसर हैं जिनकी तैनाती सियाचिन पर हुई है वही दूसरी महिला क्रिकेटर सिमरन शेख जो धारावी मुंबई से हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा है जिसके साथ वूमेन आईपीएल में यूपी योद्धा की सदस्य हैं वही पोस्टर में तीसरी महिला सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर आजमगढ़ की बिटिया जो जन्म से ऑप्टिज्म डिसऑर्डर से ग्रसित है पिता मदन राय व माता रचना राय की मेहनत व लगन से 14 वर्ष की अवस्था में पैरा तैराकी में कई विश्व रिकॉर्ड व मुंबई के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकी है वही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं कमजोरी को हथियार बना प्रदेश महाराष्ट्र भारत के साथ विश्व में कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है एक और उपलब्धि जुड़ी जिसमें भारत सरकार द्वारा जारी पोस्टर में तीसरा स्थान मिला वहीं इनके जीवन पर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई सशक्त भारत सशक्त नारी की इबारत को सच साबित करती जिया राय ने एक और उपलब्धि हासिल कर जनपद आजमगढ़ को गौरवान्वित किया इस सूचना पर परिवार गांव व जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी वही पूरा प्रदेश बिटिया की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित व बधाई दे रहा।