– घाघरा नदी खतरा बिंदु से 21 सेंटीमीटर ऊपर
सगड़ी, आजमगढ़। स्थानीय तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के जलस्तर हुई वृद्धि खतरा बिंदु से 21 सेंटीमीटर ऊपर पानी बह रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को घाघरा नदी खतरा बिंदु से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही वहीं प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज हो रही घाघरा नदी के पानी से आधा दर्जन गांवों के रास्ते जलमग्न हो चुके हैं वहीं चक्की हाजीपुर गांव पानी से गिर चुका है उप जिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व पानी से घिरे गांव का भ्रमण किया इस दौरान राजस्व निरीक्षक को पानी से गिरे गांव में नाव के संचालन शुरू करने के लिए निर्देशित किया आधा दर्जन नाव का संचालन शुरू कर दिया गया जिससे आवागमन में ग्रामीणों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े मई बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतत निगरानी व सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया। घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से चक्की हाजीपुर गांव पूर्ण रूप से पानी से घिर गया हाजीपुर के साथ ही बांका लाल पुरवा त्रिलोचन का पुरवा झंडी का पुरवा सहित अन्य गांव के रास्ते पानी से जलमग्न हो गए लोगों को आवागमन की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुआ नाले पर गुरुवार की शाम 4 बजे 71.64 सेंटीमीटर पर रहा वहीं शुक्रवार की शाम 4.00 बजे 71.89 सेंटीमीटर पर रहा खतरा बिंदु 71.68 सेंटीमीटर से 21 सेंटीमीटर ऊपर घाघरा नदी का पानी बह रहा। वहीं डिघिया नाले पर घाघरा नदी का जलस्तर गुरुवार की शाम 4 बजें 70.94 समी था वही शुक्रवार की शाम 4 बजें जलस्तर 71.15 सेमी रहा खतरा बिंदु 70.40 है जिससे 75 सेमी ऊपर नदी बह रही है। उप जिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर भ्रमण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.