आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर भांजी की गला रेत कर हत्या करने का आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया। 11 अगस्त को वादिनी मुकदमा राधिका राजभर पत्नी स्व0 वेद प्रकाश राजभर निवासिनी ग्राम नैठी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा सूचना दी गयी कि वादिनी की पुत्री खुशी उम्र 17 वर्ष की हत्या वादिनी के सगे भाई वीरेन्द्र राजभर पुत्र चन्द्रपति राजभर निवासी ग्राम नैठी थाना मुबारकपुर जनपद आजगमढ द्वारा गला काट कर दी गयी है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 401/2023 धारा 302 भादवि बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। षनिवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विरेन्द्र राजभर पुत्र चन्द्रपत राजभर सा0 मुहल्ला जानकीपुरम, अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 31 वर्ष को गुजरपार शिव मंदिर के पास नदी के किनारे से समय करीब 1 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।