हाथ में तिरंगा,दिल में देश भक्ति का जज्बा लिए, पुलिस के जवानों ने निकाला तिरंगा यात्रा।

 चितबड़ागांव बलिया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया के आदेशानुसार थाना चितबड़ागांव में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 13 अगस्त रविवार को चितबड़ागांव थाना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालते हुए लोगों को जागरूक किया गया थाना परिसर से थाना अध्यक्ष आर एस नागर ने अध्यक्षता करते हुए, तिरंगा यात्रा गाज़ीपुर बलिया मुख्य मार्ग से होते हुए एवं मुख्य बाजार होते हुए थाना परिसर में पहुंचकर अधिकारियों एवं पुलिस के जवानों द्वारा पंच प्रण का शपथ लिया गया। थाना अध्यक्ष आर एस नागर ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। और हमें गर्व है की देशभक्ति के भाव के साथ हम इस पर्व की सहभागी बन रहे हैं थाना अध्यक्ष ने कहा कि देश की समृद्धि विरासत पर हमें गर्व है इसके उत्थान के लिए हमेशा हम सब कार्य करते रहें। देश की एकता और एक जुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। एस आई चंद्रशेखर यादव ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के बारे में कहा की इन प्रयासों से हमें अपने कर्तव्यों का एहसास होगा हमें देश की आजादी के लिए किए गए असंख्य बलिदानों का एहसास होगा स्वतंत्रता की मूल की मूल्य का एहसास होगा। इसलिए हर देश वासियों को इस प्रयासों में शामिल होना चाहिए। इस मौके पर थाना अध्यक्ष आर एस नागर, एस आई चन्द्र शेखर यादव,एस आई विजय त्रिपाठी, कांस्टेबल अविनाश चौधरी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल धनंजय यादव, कांस्टेबल विनोद चौहान, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, महिला आरक्षी निशा राय, कांस्टेबल ममता यादव, पुलिस के जवान मौजूद रहे।