स्वतंत्र भारत से वरुण सिंह की रिपोर्ट

आजमगढ़ । जहानागंज पुलिस की सक्रियता से महिला की मंगलसूत्र चुराने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की इस कामयाबी की चर्चा क्षेत्र में चारों तरफ है लोगों का कहना है कि पुलिस अगर इस तरह से अपनी सक्रियता दिखाएं तो कोई भी घटना का खुलासा तुरंत हो जाएगा वहीं पीड़ित महिला अपना मंगलसूत्र प्रकार काफी खुश नजर आ रही थी बता दें कि सोमवार को चोरी की शिकार महिला विद्या चौहान पत्नी हरिवंश चौहान ग्राम जिगरसण्डी थाना जहानागंज थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि उसके गले से मंगल सूत्र अज्ञात 02 महिलाओं द्वारा पतालपुरी मंदिर अनेई में जल चढ़ाते समय चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 357/23 धारा 379 भादवि बनाम 02 महिला अज्ञात  पंजीकृत किया गया। और इसके बाद उ0नि0 सीताराम व उ0नि0 राजेश यादव हमराहियों के साथ मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिला के साथ बताये गये स्थानों पर जाँच-पड़ताल शुरू किया गया। तलाश करते करते पोखरे के किनारे बैठी दो महिलाओं की तरफ पीड़िता द्वारा इशारा करके बताय गया। जिससे बाद दोनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलसूत्र बरामद कर लिया गिरफ्तार महिलाओं में आशा देवी पत्नी सुनील ग्राम पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ व पूजा पत्नी जैकी पता ग्राम पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ शामिल है ‌