लखनऊ । सुभासपा के प्रदेश सचिव को अशोक यादव को अंबेडकरनगर पुलिस ने 7 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं सुभासपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सचिव अशोक यादव की गिरफ्तारी को सियासी साजिश बताया है, जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाने की पुलिस ने सात किलो 150 ग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस टीम ने कुर्की बाजार पावर हाउस के पास स्थित पुलिया के निकट अशोक यादव पुत्र श्रीराम निवासी कुर्की बनगवां कोतवाली अकबरपुर व उमाशंकर राजभर पुत्र बिरजू निवासी परस कटुई थाना सम्मनपुर को सात किलो 150 ग्राम अवैध गांजे व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया, दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है, बता दें कि  अशोक यादव सुभासपा के प्रदेश सचिव हैं, खबर फैलते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है, सुभासपा जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है ।