फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान नैनो यूरिया इफ्को के द्वारा किसान गोष्ठी में किसानों को खेती से सम्बंधित विशेष जानकारी दी गयी। गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ है। किसान अन्नदाता के रूप में देश की सेवा करता है। इसलिए किसानों के हित में सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। आज के समय में किसान रासायनिक खाद पर निर्भर हो गया है। किसानों को अधिक रासायनिक खाद से बचना चाहिए। नैनो यूरिया के प्रयोग से करने से रासायनिक खाद का प्रयोग कम होगा अपर जिला सहकारी अधिकारी फूलपुर मनोज कुमार यादव ने नैनो यूरिया के प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक विकाश ठाकुर, जिला प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद बर्मा, चन्द्र केश यादव, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव आदि लोग रहे।