आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उ0नि0 सतीश यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त अर्जुन चौहान पुत्र रणधीर चौहान निवासी सीही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को नाजीरपुर सरैया मोड़ से समय करीब 12.50 बजे एक अदद तमंचा व कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 363/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.