आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस द्वारा छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त सचिन सरोज ग्राम पुरसुड़ी, पो0 उदियावां, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी व जोर जबरजस्ती किया गया तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 340/23 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। शुक्रवारको उ0नि0 सीताराम यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सचिन सरोज को उसके घर ग्राम पुरसुड़ी से समय 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.