लालगंज, आजमगढ़। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के 236 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें से 23 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील मुख्यालय पहुँच कर सर्वप्रथम पौध रोपण किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष कुल 236 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमे से 23 का मौके पर निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्र को सम्बंधित विभागों को भेज कर शीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। इस अवसर पर अनुराग आर्य पुलिस अधीक्षक, श्रीप्रकाश गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी, इंद्र नारायण तिवारी मुख्य चिकित्साधिकारी, सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी उपजिलाधिकारी, मनोज रघुबंशी क्षेत्राधिकारी, अरुण कुमार वर्मा तहसीलदार, आलोक कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी सहित जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.