– स्कूली बच्चों को इंजन की नांव पर बैठाकर पहुंचवाया घर
सगड़ी, आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने निरीक्षण किया साथ ही बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार दिन में 12 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने इस दौरान देवारा खास राजा, उर्दीहा, सहित कई जगहों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने इस दौरान नाव के सहारे चक्की हाजीपुर गांव का निरीक्षण किया, और वहां के ग्रामीणों से वार्ता की, साथ ही किसी भी प्रकार की जरूरत को पूरा करने का निर्देश किया, साथ ही उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने 2 प्राथमिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को देखकर त्वरित रूप से बच्चों को छोड़ने के लिए इंजन वाली बड़ी नाव की व्यवस्था करने के लेखपाल पंकज को निर्देश दिए जिस पर लेखपाल पंकज कुमार ने एक इंजन नांव लगाई। जिस पर लेखपाल पंकज के साथ उप जिलाधिकारी अतुल गुप्ता ने इंजन नांव से स्कूली बच्चों के साथ सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव के लिए बट रही है कीटों की जानकारी ली, साथ ही सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए। वही उपजिधिकारी अतुल गुप्ता ने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों का मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है। सब कुछ सही है। बाढ़ खतरा बिंदु से कम हो रही है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इस दौरान मुख्य रूप नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह, लेख़पाल पंकज कुमार मौजूद रहे।