– प्रशासन की कार्रवाई को बताया खानापूर्ति सपा लड़ेगी पीड़ित परिजनों की लड़ाई
– विधायक ने 21 हजार रूपए का चेक देकर पीड़ित परिजनों की मदद
सगड़ी, आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार थाना क्षेत्र में पांडेय का पुरवा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देष पर सपा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना। सपा विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल ने 21 हजार रुपए का चेक देकर पीड़ित परिजनों आर्थिक मदद की। जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में 2 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के सभी नेता व कार्यकर्ता ग्राम पांडेय का पूरा लखमी रोहुवार गांव निवासी पीड़ित परिवार अभिमन्यु मौर्य के घर पहुंचा। विदित हो 11 सितंबर सोमवार को दिन में 3 बजे अभिमन्यु मौर्य को घायल कर उनकी पत्नी शीला को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया था। और मौके पर गंभीर रूप से घायल अभिमन्यु की पत्नी शीला की अस्पताल जाते समय मौत हो गई थी जिसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल पांडेय का पूरा लख्मी रोहुवार पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर हाल जाना। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक बेचई सरोज, विधायक डॉक्टर एच एन पटेल, विधायक अखिलेश यादव, विधायक हवलदार यादव नि वर्तमान जिला अध्यक्ष, शिवसागर यादव विधानसभा अध्यक्ष, और करुणाकांत मौर्य उपस्थित रहे। लालजी वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल 10 सदस्य बना कर भेजा है। पीड़ित परिवार का हाल जानने पार्टी पूरी ताकत से अभिमन्यु मौर्य के साथ खड़ी है। प्रतिनिधि मंडल रिपोर्ट बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेगी इसके बाद पार्टी के तरफ से अभिमन्यु मौर्य को आर्थिक सहायता दिया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई खाना पूर्ति है। इस घटना में पुलिस फेल है। मौजूदा भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन का दोहरा चरित्र देखने को मिल रहा है। भाजपा की सरकार में आरोपी के द्वारा 9 तारीख को धमकी दी गई और 18 तारीख को हत्या कर दी गई। प्रशासन पूरी तरह से फेल है। शासन प्रशासन ने जो आश्वासन दिया था एक भी पूरा नहीं किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट देने के बाद सहायता दी जाएगी । वर्तमान समय में पार्टी के नेता व अधिकारी पीड़ित परिवार को मकान देने, दो बीघा जमीन देने, बच्चों की पढ़ाई करने और आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। जिसमें एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। हम अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे और सहायता दी जाएगी पीड़ित परिवार की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी।
विधायक ने की आर्थिक मदद बना चर्चा
सगड़ी विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल ने 21 हजार रुपए की आर्थिक मदद का चेक देकर राहत सहायता के नाम पर किया। तो वही इस बात की चर्चा रही कि दो पूर्व कैबिनेट मंत्री और सात वर्तमान विधायक प्रतिनिधि मंडल में आए थे और आर्थिक सहायता के नाम पर 21 हजार रुपए दिया गया। अगर सभी विधायक मंत्री 10-10 हजार का भी सहायता किए होते तो पीड़ित परिवार को एक लाख सहायता मिल जाती। अब इसपर राजनीति हो रही है। ना कि पीड़ित परिवार की सहायता हो रही है। वहीं क्षेत्र में दी गई मदद की चर्चा रही कि सपा का विशालकाय प्रतिनिधिमंडल परिजनों को 21 हजार रुपए का चेक देकर पीड़ित परिजनों को राजनीति कर रही है ऐसा आरोप कई लोगों के द्वारा लगाया गया।