स्वतंत्र भारत से वरुण सिंह की रिपोर्ट

आजमगढ़ महोत्सव का रंग का रंग कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में सोमवार की रात शुरू हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित कर किया, इस दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल कश्यप विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आज़ाद भगत सिंह, जिला विकास अधिकारी

संजय कुमार सिंह, के अलावा समस्त एसडीएम, तहसीलदार, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, के साथ ही साथ आजमगढ़ जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव सहित तमाम नामी गिरामी हस्तियां मौजूद रही, बता दें कि यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा जिसमें रोजाना नामी गिरामी कलाकार भाग लेंगे, वहीं महोत्सव के पहले दिन मैथिली ठाकुर द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति की गई, जिसमें श्रोता झूमते नजर आए, इसके अलावा जस्सू खान द्वारा राजस्थानी लोक गायन एवं संगीत नाटक अकादमी द्वारा ब्रज की होली की प्रस्तुति की गयी।