– स्थिति सामान्य करने के लिए पुलिस गस्त जारी
महराजगंज, आजमगढ़। थाना क्षेत्र के दोहरे हत्या कांड मे डीआई जी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के कड़े निर्देशन मे आरोपिओं को गिरफ्तार करने के लिए बनायीं गयी चार टीमों ने क्षेत्र मे कई जगह छापेमारी करते हुए दो नामजद आरोपिओं को महज 30 घंटे मे गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है जबकि आरोपियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाकर अवैध कब्ज़ा कर बने टीनशेड को राजस्व कर्मचारी व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मे ढ़हा दिया गया। प्रशासन द्वारा किये गए बुलडोजर कार्यवाही से अपराधिओं को यह साफ सन्देश दिया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी कीमत पर अपराधिओं के साथ कोई रहमी नहीं बर्तेगी तथा विधिक रूप से कठोरतम कार्यवाही से सरकार पीछे भी नहीं हटेगी। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज पुलिस ने दिनेश गुप्ता पुत्र हनुमान गुप्ता व निर्मला गुप्ता पत्नी दिनेश गुप्ता को गौड़डीह खालसा थाना सिधारी आजमगढ़ उसके अपने घर से आज गुरुवार समय करीब 11ः50 बजे गिरफ्तार कर लिया। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र के लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है। आज अधिकतर दुकाने बंद रही जबकि पुलिस प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने के लिए घटना के बाद से ही लगातार गस्त कर रही है ताकि लोगों व्याप्त भय कम हो सके और वे रोजमर्रा की तरह सामान्य जीवन यापन कर सके। इसके लिए प्रशासन के अधिकारी भी चक्रमण कर रहे है।