फूलपुर, आजमगढ़। प्रदेश संगठन भाजपा द्वारा मनोनीत किए गए लोकसभा लालगंज से भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव का फूलपुर में बृहस्पतिवार को प्रथम आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। कई स्थानों पर स्वागत गेट बनाए गये थे। फूलपुर में बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। इसीक्रम में जगदीशपुर इंटर कालेज के सामने फूलपुर नगर में शंकर जी तिराहे पर अंशूमान जयसवाल ने स्वागत किया गया।वही फूलपुर ब्लाक सभागार में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मंडल अध्यक्ष फूलपुर भानु चौहान ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी के समान होता है। कार्यकर्ता से ही हमारी पहचान है। इनके सम्मान के लिए हर सम्भव हमारा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरूणकांत यादव, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र यादव, शेख गुलजार, दानिश आज़मी सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।