AZAMGARH NEWS: फूलपुर क्षेत्र में व्रती महिलाएं विभिन्न नदियों, तालाबों और सरोवरों के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

स्वतंत्र भारत से मोहम्मद अकलेन की रिपोर्ट ( फूलपुर) आजमगढ़ । लोक आस्था का महा पर्व छठ रविवार को व्रती महिलाएं विभिन्न नदियों, तालाबों और सरोवरों के किनारे पहुंची। जहां वह विधि विधान से पूजा के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दी। इस दौरान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का रेला फूलपुर कुंवर नदी पिपरहा घाट,नागा बाबा सरोवर, ऊंचवा सोनकर बस्ती, महिला और पुरुष आस्था के अनुसार घुटनों के बल चलते हुए नदियों,तालाबों और सरोवरों के किनारे पहुंचे। नगर में इससे पहले छठ मइया के स्वागत के लिए घरों में रंगोली बनाई गई। लोगों ने रंगीन झालरों से घर आंगन को सजाया। व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को पहला अर्घ्य दिया। दोपहर से ही कुंवर नदी तट पर व्रती महिलाओं और आस्था वानो की भीड़ लगी हुई थी। शाम के वक्त महिलाओं ने भगवान भास्कर को पानी में खड़े होकर अर्घ्य देकर अपने परिवार के कल्याण की कामना किया।सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो कोतवाली प्रभारी निहार नन्दन कुमार सभी स्थानों पर लगे पुलिस जवानों को निर्देश देते रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल, श्याम जी मोदनवाल, रफीक फूलपुरी, शिवाजी यादव, विनोद फौजी, आदि लोग मौजूद थे।