सगडी़ संवाददाता / आनंद गौड़

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को किया गया सम्मानित पात्र वंचितों का हुआ पंजीकरण।

भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी हुए सम्मिलित।

सगड़ी: सगडी़ तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास की तिसरे चरण में पहले दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची दाममहुला व दाउदपुर विकसित संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री का सुनाया गया प्रसारण दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी हुए सम्मिलित दिलाई गई शपथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित। वही पात्र वंचितों का हुआ पंजीकरण।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा दाममहुला में पहुंची। इस दौरान रामकेश सिंह पटेल व ग्राम प्रधान मुकेश निषाद ने माल्यार्पण कर यात्रा में सम्मिलित सभी कर्मचारियों का स्वागत किया। वहीं चौपाल में स्टाल लगाकर विभिन्न विभागों के द्वारा पात्रों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा व भाजपा महिला महामंत्री अंजना सिंह और मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पटेल ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई वही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं दूसरे पहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा 2 बजे दाउदपुर गांव में पहुंची जहां एडीओ पंचायत सुभाषचंद्र शर्मा व ग्राम प्रधान सोमेश यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन रामकेश सिंह पटेल ने किया वहीं एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा व भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जिला महामंत्री अंजना सिंह ने योजनाओं की जानकारी देकर अंतिम वंचित व्यक्ति को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रशंसा की वहीं मोदी की गारंटी वैन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण दिखाया गया व वंचितों व पात्रों का पंजीकरण किया गया इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र प्रसाद,रामकेश सिंह,ताड़केश्वर ओझा, जेपी सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, सारथी,प्रशांत शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष मौजूद रहे।