गड़वार बलिया। वृद्धा आश्रम गड़वार बलिया में सर्व समाज विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष रणजीत सिंह पप्पू, व पदाधिकारियों ने रंग भरी होली एकादशी पर संवासियों को मिठाई, समोसे,फल वितरित किया। संवासियों ने नाश्ता किया और भरपूर आशीर्वाद दिया। श्री सिंह से वार्ता के दौरान श्री रणजीत सिंह पप्पू ने बताया कि जब-जब मौका मिलता है तो हम हर साल दो-तीन बार वृद्धा आश्रम गड़वार में आकर बुजुर्गों का सेवा करते हैं सेवा करने से हमें सकून और बुजुर्गो से भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होता है और हम हमेशा बुजुर्गों का सेवा करता रहूंगा। उक्त अवसर पर सर्व समाज विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष रणजीत सिंह पप्पू व उनके छोटे भाई मुन्ना सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन राजभर, श्याम वरन सिंह,भाजपा नेता, मनजीत सिंह समाजसेवी, आलोक सिंह धनजी, छुन्नन सिंह आदि ट्रस्ट के सदस्य व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।