चितबड़ागांव बलिया । नगरपंचायत के वार्ड नंबर 14 शास्त्री नगर निवासी एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयानंद तिवारी का 21 मार्च गुरुवार की देर रात निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

बताते चलें कि दयानंद तिवारी ने राजनीतिक शुरुआत अखिल विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों का निर्वाहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी में जिला उपाध्यक्ष, भाजपा चितबडागांव मंडल के अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करते हुए राजनीति में सक्रिय रहे। दयानंद तिवारी अपने पीछे एक पुत्र एवं पत्नी छोड़ गये ।
दयानंद तिवारी के निधन की सूचना मिलते ही पुरे नगरपंचायत पंचायत में शौक की लहर दौड़ गई और उनके दरवाजे पर शौक संवेदना प्रकट करने वाले लोगो का तांता लगा रहा।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह “डा०सुमन”, प्रभु शंकर तिवारी, गोपाल सिंह, सभासद विनय कुमार तिवारी, शिवमंगल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह,संजय सिंह ओमप्रकाश वर्मा, धीरेन्द्र तिवारी अधिवक्ता, पूर्व सभासद पप्पू रावत,विनोद सिंह, सतेन्द्र सिंह, अभिषेक तिवारी, रविप्रकाश पान्डेय, प्यारे मोहन तिवारी, आनंद विजय त्रिपाठी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। दिवागंत श्री दया नंद तिवारी का अंतिम संस्कार टोंस नदी के महावीर घाट पर किया मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र हिमांशु शेखर तिवारी ने दी।