(सगड़ी) आजमगढ़ । युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आदिल ने संघर्षशील और जुझारू कार्यकर्ता आलोक साहनी को युवा कांग्रेस पार्टी आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष और प्रसन्नता व्याप्त है । आलोक साहनी को मनोनीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद साहिल ने अपेक्षा की है कि आलोक साहनी जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और तन्मयता से काम करेंगे। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे। उनके नेतृत्व में आजमगढ़ में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस संबंध में आलोक साहनी ने कहा है कि पार्टी ने हम पर जो भरोसा जताया है,कड़ी मेहनत करके मैं पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। ओम प्रकाश यादव, चंद्रमा साहनी, कमलेश यादव, सत्येंद्र सिंह, गोलू राय, फराज खान,सौरभ, नीरज कुमार, मनोज सोनकर प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।